Maharashtra CM के बारे में आपत्तिजनक बयान देने पर राउत के खिलाफ मामला दर्ज
Maharashtra CM
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:41 AM
Maharashtra CM: नासिक। नासिक पुलिस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
Maharashtra CM
अधिकारी ने बताया कि शिंदे धड़े के पदाधिकारी योगेश बेलदार रविवार देर रात यहां पंचवटी थाने में एक शिकायत दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया गया है कि टीवी चैनल पर बातचीत के दौरान राउत ने मुख्यमंत्री शिंदे के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उनकी छवि खराब की।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर राउत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 500 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
शाह ने शनिवार को कहा था कि जिन लोगों ने विरोधी विचारधारा के लोगों के ‘‘तलवे चाटना’ पसंद किया था, उन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के धड़े को असली शिवसेना घोषित किए जाने और उसे ‘तीर-धनुष’ चुनाव निशान दिए जाने के बाद पता चल गया है कि सत्य किधर है।
शाह की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर, राज्यसभा सदस्य राउत ने रविवार को कहा, “मौजूदा मुख्यमंत्री क्या चाट रहे हैं? शाह जो कहते हैं, महाराष्ट्र उसे महत्व नहीं देता।”
राउत ने रविवार को एक ट्वीट में यह दावा भी किया था कि शिवसेना पार्टी के नाम और उसके 'धनुष और तीर' चिन्ह को 'खरीदने' के लिए '2000 करोड़ रुपये का सौदा' हुआ है।
हालांकि शिंदे गुट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राउत के इस दावे को खारिज कर दिया।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।