सावधान : आपके साधारण फोटो को बनाया जा सकता है अश्लील, फिर शुरू होगा खेला Bulandshahr News
Caution: Your simple photo can be made obscene, then play will start
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:03 AM
बुलंदशहर। एक लड़के ने एक लड़की की फोटो वीडियो किसी तरीके से हासिल कर लिया। इसके बाद उन फोटो वीडियो को एडिट कर दिया। एडिट करने के बाद उन्हें एक अश्लील फोटो में तब्दील किया। अश्लील फोटो के आधार पर वह लड़की और परिवार वालों को ब्लैकमेल कर पैसे की उगाही करने लगा। तकनीक की दुनिया में सावधानी कितनी अहम है, यह घटना इस बात का उदाहरण है।
Bulandshahr News
साधारण फोटो को बना दिया अश्लील, फिर मांगे रुपये
मामला बुलंदशहर नगर के आवास विकास का है। यहां पर रहने वाले एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल एवं पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसकी पुत्री डीएवी चौराहे के पास एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती है। बेटी का जन्मदिन 8 दिसंबर को होता है। पिछले साल 8 दिसंबर 2022 को एक रेस्टोरेंट में बेटी ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया था।
इसी दौरान बेटी के साथ पढ़ने वाले छात्र ने उसका वीडियो बना लिया। इस वीडियो को उसने एक अन्य छात्र को भेज दिया। छात्र इस फोटो वीडियो को एडिट कर अश्लील बनाने के बाद लड़की और उसके परिजनों को भेज रहा है। आरोप है कि छात्र की ओर से 5 लाख की मांग की गई है, नहीं तो वह फोटो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
तकनीक के दौर में सावधानी जरूरी
तकनीक के मौजूदा दौर में सावधानी बहुत अहम है। एक साधारण लगने वाला फोटो या वीडियो किसी की जिंदगी को खराब कर सकता है। खासतौर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डीप फेक वीडियो जैसे कांसेप्ट के आने के बाद खतरा और ज्यादा बढ़ गया है। तकनीक को छोड़ा नहीं जा सकता है, लेकिन उसके साथ साथ सावधानी बरतना बहुत ज्यादा जरूरी है। पुलिस फिलहाल इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#bulandshahrnews #pornvideos