CBI : कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद बने सीबीआई के निदेशक
Karnataka DGP Praveen Sood becomes CBI director
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 11:38 PM
नई दिल्ली। कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रवीण सूद को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अगले निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। रविवार को एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई।
सुबोध कुमार जायसवाल की जगह लेंगे प्रवीण सूद
अधिकारियों ने बताया कि सूद कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं। सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल का दो साल का निर्धारित कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो जायेगा। उन्होंने बताया कि सूद को दो साल की अवधि के लिए सीबीआई निदेशक नियुक्त किया गया है।
दो साल के लिए हुई सूद की नियुक्ति
कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने एक आदेश में कहा है कि सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रवीण सूद की दो साल के लिए सीबीआई निदेशक के रूप में नियुक्ति के लिए सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से अवगत कराया जाता है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।