
cbse board exam केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) की दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षाएं 26 अप्रैल 2022 से शुरू होंगी। बोर्ड ने परीक्षा की तारीखों को लेकर नोटिस जारी किया है। परीक्षा की तारीखों का पूरा शेड्यूल जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कहा है कि 26 अप्रैल से 10वीं और 12वीं की टर्म-2 की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक सनयाम भारद्वाज ने बताया कि सभी स्टॉरहोल्डर से चर्चा और कोरोना महामारी की स्थिति में सुधार को देखते हुए सेकंड टर्म बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित करने का फैसला लिया गया है।
[caption id="attachment_16812" align="alignnone" width="600"]
cbse board exam[/caption]
उन्होंने कहा कि दोनों कक्षाओं, 10 और 12 के लिए डेटशीट जल्द ही सीबीएसई की वेबसाइट पर रिलीज कर दी जाएगी। जिसे वेबसाइट cbse.nic.in पर देखा जा सकेगा।
>> Ghaziabad: दर्दनाक हादसा: नहर में जा गिरी कार, तीन घरों के बुझे चिरागसीबीएसई की 10वीं और12वीं की टर्म-1 की परीक्षा बीते साल नवंबर और दिसंबर में आयोजित की गई थी। सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा बचे हुए 50 फीसदी सिलेबस के लिए आयोजित की जाएगी। बोर्ड जल्दी ही सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर सकता है।