CBSE बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, परीक्षा से पहले जान ले जरूरी बातें
UP Board 2024 Result Date
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:46 AM
CBSE Board Exam 2024 Guidelines: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानि कि 15 फरवरी, 2024 को सीबीएसई (CBSE) 10वीं और 12वीं परीक्षा शुरू करेगा। जो छात्र सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपना सीबीएसई प्रवेश पत्र अपने साथ तैयार रखें। क्योंकि परीक्षा केंद्र पर स्कूल आईडी प्रस्तुत करनी होगी। बोर्ड की तरफ से स्टूडेंट्स के लिए गाइडलाइंस भी जारी की गई है।
CBSE के क्या है जरूरी गाइडलाइंस ?
सीबीएसई (CBSE) हॉल टिकट बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए अनिवार्य है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, परीक्षा कार्यक्रम, परीक्षा केंद्र विवरण और निर्देश जैसे विवरण शामिल होंगे। ऐसे में स्टूडेंट्स इसे जरूर लेकर जाएं।
परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ियां, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन जैसी चीजों की अनुमति नहीं होगी। अगर स्टूडेंट्स ये चीजें लेकर जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और परीक्षा में भी बैठने नहीं दिया जाएगा।
सीबीएसई कक्षा 10 के छात्रों के लिए पेंटिंग, गुरुंग, राय, तमांग और शेरपा परीक्षा और सीबीएसई कक्षा 12 के छात्रों के लिए स्टार्टअप, कोकबोरोक, कैपिटल मार्केट ऑपरेशन और फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर परीक्षाओं से शुरू होंगी।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह परीक्षा से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। छात्रों को दिए गए समय से पहले परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा के लिए आवश्यक स्टेशनरी उम्मीदवार खुद लेकर जाएगा। इसके अलावा डायबिटीज के स्टूडेंट्स अपने साथ दवा और खाना भी ले जा सकेंगे।
अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
CBSE बोर्ड परीक्षा 2024 के गाइडलाइंस जारी करने के साथ ही सीबीएसई ने परीक्षा के दौरान नकल की अफवाह फैलाने वालों को भी लेकर आगाह किया है। अगर किसी भी अराजक तत्व की तरफ से पेपर लीक, प्रश्नपत्र आने का दावा या फिर बोर्ड परीक्षा को लेकर किसी अन्य तरह की अफवाह फैलाई जाती है तो उसके खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।