CBSE Exam Date Sheet- सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए जारी हुई गाइडलाइंस
भारत
चेतना मंच
09 Dec 2022 07:10 PM
CBSE Exam Date Sheet- बहुत दिनों से सीबीएसई बोर्ड के वर्ष 2022-23 के 10वीं एवं 12वीं के छात्र प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों का इंतजार कर रहे थे। अब सीबीएसई ने प्रैक्टिकल एग्जाम को लेकर महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी कर दी है। सीबीएसई (CBSE Exam) की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख एवं निर्देशों को लेकर नोटिफिकेशन रिलीज कर दिए गए हैं। इस नोटिफिकेशन में ये साफ लिखा है कि 10वीं एवं 12वीं के इंटरनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट वर्क और प्रैक्टिकल एग्जाम को 1 जनवरी 2023 से स्कूलों में आयोजित कर दिया जाएगा। किस दिन कौन से सब्जेक्ट का प्रैक्टिल एग्जाम कराया जाएगा, ये सूचना छात्रों को स्कूल से ही प्राप्त होगी और स्कूल इस बात का निर्धारण स्वयं ही करेंगे।
सीबीएसई द्वारा प्रैक्टिकल एग्जाम को लेकर जारी की गई गाइडलाइंस-
इस नोटिफिकेशन में स्कूल के साथ ही छात्रों को भी निर्देश दिए गए हैं। इस गाइडलाइन में ये साफ साफ लिखा गया है कि छात्र जिस विषय का प्रैक्टिकल एग्जाम (CBSE Exam) देने वाले हैं, उसके सिलेबस के बारे में उनके साथ- साथ उनके अभिभावकों को भी जानकारी होनी चाहिए। स्कूल प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए जो भी कार्यक्रम तय करेगा, छात्रों को उसी हिसाब से तैयारी करनी होगी एवं उसी दिन स्कूल में उपस्थित होगा। अगर कोई छात्र किसी भी कारणवश अनुपस्थित होता है तो ऐसे में उसे दूसरा मौका प्रदान नहीं किया जाएगा। इसके अलावा किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए छात्र अपने स्कूलों में जाकर संपर्क कर सकते हैं।