CBSE : पीएम ने सीबीएससी 10वीं और 12वीं परीक्षा में सफल छात्रों को दी बधाई
PM congratulates successful students in CBSE 10th and 12th exams
भारत
चेतना मंच
12 May 2023 10:31 PM
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है।
विफल विद्यार्थियों का भी हौसला बढ़ाया
पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा कि मैं उन सभी परीक्षार्थियों को बधाई देता हूं, जिन्होंने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में सफलता हासिल की है। कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के लिए मुझे इन युवाओं पर गर्व है। मैं उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी युवाओं की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री ने परीक्षा में अपेक्षा के अनुरूप सफलता हासिल करने में विफल रहे छात्रों की भी हौसला अफजाई की।
CBSE
अपनी प्रतिभा का उपयोग करें, आप चमक जाएंगे
उन्होंने कहा कि मैं उन प्रतिभाशाली युवाओं को बताना चाहूंगा, जिन्हें लगता है कि वे 12वीं कक्षा की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। आपके पास आने वाले समय में आगे देखने के लिए बहुत कुछ है। एक परीक्षा आपको परिभाषित नहीं करती है। उन क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का उपयोग करें, जिन्हें लेकर आपके मन में जज्बा हो। आप चमक जाएंगे!
अपने जज्बे और जुनून के अनुरूप आगे बढ़ें युवा
ज्ञात हो कि सीबीएसई की 12वीं कक्षा में 87.33 प्रतिशत विद्यार्थियों ने इस बार सफलता हासिल की है, जो पिछले साल के मुकाबले 5.38 प्रतिशत कम है। एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने 10वीं की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मैं उनके उज्ज्वल अकादमिक करियर की कामना करता हूं। साथ ही यह कामना भी करता हूं कि वे कक्षा से इतर भी अपने जज्बे व जुनून के अनुरूप आगे बढ़ें।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।