CBSE Result 2022:देश में अव्वल नोएडा की युवाक्षी और बुलंदशहर की तान्या
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:05 PM
Noida: नोएडा। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल (Amity International School) की छात्रा युवाक्षी विग ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में टॉप किया है। परीक्षा में उन्होंने परफेक्ट 500 प्राप्त किए हैं। सेक्टर-44 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा युवाक्षी की इस उपलब्धि पर स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती रेनू सिंह ने युवाक्षी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। युवाक्षी ने बताया कि वह दिन में 6 घंटे पढ़ती थीं, 12वीं में उसके विषय हिस्ट्री, इंग्लिश, पॉलिटिकल सांईस, साइक्लॉजी और पेंटिंग था। भविष्य में वह साइक्लॉजी की प्रोफेसर बनना चाहती हैं।
लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। इस साल कुल पास प्रतिशत 92.71 फीसदी रहा है। केंद्रीय विद्यालय के छात्रों का परिणाम 97.04 फीसदी रहा है। 92.71 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।वहीं, बुलंदशहर में सीबीएसई के परिणाम में डीपीएस की तान्या सिंह ने टॉप किया है। तान्या ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। परीक्षा परिणाम जारी होते ही विद्यार्थी खुशी से झूम उठे।