
CBSE Result: नोएडा। आज सीबीएसई बोर्ड के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जेवर की शिखा शर्मा ने 12वीं में जनपद गौतमबुद्धनगर टॉपर किया। उन्हें 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
ग्रेटर नोएडा के जेवर के प्रज्ञान पब्लिक स्कूल की छात्रा शिखा शर्मा ने 97.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
नोएडा के कैम्ब्रिज स्कूल की छात्रा कीर्ति शर्मा ने 93 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं, सीबीएसई 12वीं में गौतमबुद्धनगर का परिणाम 87.33 प्रतिशत रहा। जिले में 18476 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। 16136 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। नोएडा क्षेत्र का परिणाम 80.36 प्रतिशत रहा।
गाजियाबाद की छात्रा आस्था ने हासिल किए 99.4 फीसदी अंक गाजियाबाद के इंदिरापुर स्थित सेंट टेरेसा स्कूल की छात्रा आस्था मिश्रा ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 99.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं।