CBSE Result: सीबीएसई 10वीं और 12वीं परिणाम को लेकर बोर्ड ने किया कंफर्म
भारत
चेतना मंच
08 Mar 2022 06:55 PM
CBSE Result : CBSE 10th , 12th result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) किसी भी समय कक्षा 10वीं और 12वीं के टर्म 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। इस परीक्षा में कोई भी छात्र फेल नहीं होगा। ऐसा माना जा रहा हैं।
क्या हैं पूरी जानकारी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) किसी भी समय कक्षा 10वीं और 12वीं के टर्म 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड रिजल्ट को पास, फेल और रिपीट स्टेट्स के रूप में जारी नहीं करेगा। वही सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट की तारीख cbse.gov.in वेबसाइट पर जारी करेगा। वैसे बोर्ड जैसे ही रिजल्ट की घोषणा करेगा छात्र सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम के स्कोरकार्ड cbseresults.nic.in और cbse.nic.in से देख कर और डाउनलोड कर सकेंगे। वही आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र टर्म 1 का परिणाम एसएमएस, डिजिलॉकर और उमंग जैसे विभिन्न आधिकारिक ऐप पर भी देख सकते हैं।
कैसे देखें अपने परिणाम ।
सीबीएसई बोर्ड अंतिम रिजल्ट टर्म 2 परीक्षाओं के बाद जारी करेगा। टर्म 2 की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होगी, जल्द ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड टर्म 2 परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी करेगा। जबकि सीबीएसई के अंतिम परिणाम में टर्म 1 के परिणाम में न्यूनतम 50 प्रतिशत वेटेज होगा। साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं की टर्म 1 परीक्षा में कोई भी छात्र फेल नहीं होगा।