
देशभर की मेधावी इकलौती बेटियों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड मेरिट स्कॉलरशिप 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह स्कॉलरशिप उन छात्राओं के लिए है जिन्होंने कक्षा 10वीं में शानदार अंक हासिल किए हैं और अब कक्षा 11 या 12 में पढ़ाई कर रही हैं। इस योजना का उद्देश्य केवल पढ़ाई में उत्कृष्टता को सम्मान देना ही नहीं, बल्कि उन परिवारों का भी समर्थन करना है जिन्होंने अपनी इकलौती बेटी की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। CBSE Scholarship 2025
नई स्कॉलरशिप 2025: कक्षा 10वीं पास कर अभी 11वीं में पढ़ रही छात्राओं के लिए।
रीन्यूअल 2024: वे छात्राएं जिन्हें पिछले वर्ष यह स्कॉलरशिप मिली थी और अब आगे भी इसका लाभ लेना चाहती हैं।
छात्रा माता-पिता की इकलौती संतान हो।
कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम से कम 70% अंक प्राप्त किए हों।
पढ़ाई सीबीएसई से संबद्ध स्कूल में हो रही हो।
10वीं तक की ट्यूशन फीस ₹2,500 प्रति माह से अधिक न हो, जबकि 11वीं–12वीं में यह सीमा ₹3,000 प्रति माह है (एनआरआई छात्राओं के लिए ₹6,000 तक छूट)।
परिवार की सालाना आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
नियमित उपस्थिति और अच्छा आचरण भी अनिवार्य है।
चयनित छात्राओं को ₹500 प्रति माह की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
यह सुविधा अधिकतम दो वर्षों तक मिलेगी।
नवीनीकरण केवल तभी होगा जब छात्रा कक्षा 11 में 70% या उससे अधिक अंक लाकर 12वीं में प्रवेश ले।
आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है।
छात्रा के स्कूल द्वारा आवेदन की सत्यापन प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है।
अधूरे या बिना वेरीफिकेशन वाले आवेदन मान्य नहीं होंगे।
आवेदन के साथ अभिभावक की आय का नोटरीकृत हलफनामा और फीस स्लिप अपलोड करना आवश्यक है। CBSE Scholarship 2025