
आर.पी.रघुवंशी[/caption]
अगले साल यानि कि वर्ष-2026 से भारत के 10वीं कक्षा के छात्र वर्ष में दो बार बोर्ड की परीक्षा दे सकेंगे। भारत के सबसे प्रसिद्ध शिक्षा बोर्ड के रूप में स्थापित केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने यह फैसला कर लिया है। एक साल में बोर्ड की दो परीक्षाएं कराने के फैसले को CBSE का क्रांतिकारी कदम कहा जाना चाहिए। एक साल में दो बार बोर्ड की परीक्षा के विषय में हर कोई यही कहेगा कि यह छात्रों के हित में लिया गया शानदार फैसला है।