चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर बांटी मिठाई, दी बधाई
CCS Bharat Ratna
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:54 AM
CCS Bharat Ratna : भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा पर नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) में मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। इस दौरान चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के नागरिकों ने एक दूसरे को बधाई दी तथा केंद्र सरकार का आभार भी व्यक्त किया।
CCS Bharat Ratna
RLD ने बांटी मिठाई
नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सक्रिय राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं तथा नेताओं ने मिठाई बांटकर चौधरी चरण सिंह को मिले सम्मान पर खुशी जताई। राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष जनार्दन भाटी एडवोकेट, RLD नेता इंद्रवीर सिंह भाटी, अजीत सिंह दौला, हरवीर सिंह तालान, मनवीर भाटी, चौधरी गजेंद्र सिंह अत्री, योगेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह सिद्धू, वीरेंद्र पूनिया, जोगिंद्र सिंह तालान, देवेंद्र सिंह वासवानी तथा नीरज मुखिया आदि ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने की घोषणा पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के कई स्थानों पर मिठाई बांटी गई।
चौधरी चरण सिंह बने भारत रत्न
आपको बता दे कि केंद्र सरकार ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा कर दी है। इस समाचार को चेतना मंच ने विस्तार से प्रकाशित किया है। यहां आप भी पढ़ सकते है किसान मसीहा से भारत रत्न बनने वाले चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने का पूरा विवरण विस्तार से....
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें