आखिर CEC की सुरक्षा बढ़ाने के पीछे पूरी कहानी क्या है और सुरक्षा एजेंसियां किस बात को लेकर सतर्क हैं ? जानिए इस पूरे मामले की अहम वजह और सुरक्षा व्यवस्था में हुए बदलाव की पूरी जानकारी।

National News : मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। दिल्ली में उनके आवास और चुनाव आयोग के मुख्यालय के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दलों के विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी हैं। ज्ञानेश कुमार को पहले से Z+ सुरक्षा प्राप्त है। ताजा खतरे के आकलन और उनके दिल्ली तथा आगरा स्थित आवासों के बाहर हुए विरोध-प्रदर्शनों के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है। अधिकारियों के अनुसार उनके आवास के आसपास अतिरिक्त पुलिस पिकेट भी लगाए गए हैं। National News
ज्ञानेश कुमार के दिल्ली स्थित आवास के साथ-साथ अशोक रोड स्थित निर्वाचन सदन की सुरक्षा भी मजबूत की गई है। चुनाव आयोग कार्यालय के भीतर CISF की तैनाती बढ़ाई गई है, जबकि बाहर दिल्ली पुलिस, CRPF और RAF के जवानों की मौजूदगी भी बढ़ाई गई है। National News
मुख्य चुनाव आयुक्त की सुरक्षा में यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है, जब INDIA ब्लॉक के नेता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्षी दलों ने SIR प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। चुनाव आयोग और सरकार ने इन आरोपों को स्वीकार नहीं किया है। दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी व्यापक स्तर पर बढ़ाई गई है। गृह मंत्रालय ने 8 से 12 अक्टूबर के बीच दिल्ली पुलिस के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की कुल 221 कंपनियां उपलब्ध कराई हैं, जिनमें करीब 23 हजार जवान शामिल हैं। National News
विज्ञापन