CENTRAL GOVT REPORT: 2019-21 में 1.12 लाख दिहाड़ी मजदूरों ने की आत्महत्या
CENTRAL GOVT REPORT
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:51 AM
CENRAL GOVT REPORT: नई दिल्ली। सरकार ने सोमवार को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि वर्ष 2019 से 2021 तक तीन वर्ष की अवधि में कुल 1.12 लाख दिहाड़ी मजदूरों ने आत्महत्या की।
CENRAL GOVT REPORT
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
यादव ने बताया कि दिहाड़ी मजदूरों के अलावा इन तीन वर्ष की अवधि में 66,912 गृहणियों, स्वरोजगार वाले 53,661 व्यक्तियों, 43,420 वेतनभोगी लोगों और 43,385 बेरोजगार लोगों ने खुदकुशी की। उनके अनुसार, वर्ष 2019 से 2021 के दौरान 35,950 छात्रों और कृषि क्षेत्र में काम करने वाले 31,839 लोगों ने आत्महत्या की।