भारत का ऐसा स्कूल जहां से निकलते हैं ग्लोबल लीडर्स
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:22 AM
भारत के शिक्षा जगत में कुछ संस्थान ऐसे हैं जो सिर्फ ज्ञान देने का काम नहीं करते बल्कि भविष्य के लीडर्स को गढ़ने की फैक्ट्री बन जाते हैं। हैदराबाद पब्लिक स्कूल (Hyderabad Public School - HPS), बेगमपेट ऐसा ही एक संस्थान है जिसे आज लोग "सीईओ फैक्ट्री" के नाम से जानते हैं। इस स्कूल से निकले छात्र आज माइक्रोसॉफ्ट, एडोबी, वर्ल्ड बैंक, फेयरफैक्स जैसी ग्लोबल कंपनियों की कमान संभाल रहे हैं। Hyderabad Public School
1923 में हुई थी शुरुआत
हैदराबाद पब्लिक स्कूल, बेगमपेट (HPS) की स्थापना साल 1923 में "जगीरदार्स कॉलेज" के रूप में हुई थी। इसे ब्रिटेन के मशहूर ईटन कॉलेज की तर्ज पर तैयार किया गया था। आज यह स्कूल 122 एकड़ में फैला हुआ है और न सिर्फ शिक्षा बल्कि संस्कृति, खेल और नेतृत्व विकास के लिए भी जाना जाता है।
इन दिग्गजों ने यहीं से रखी थी उड़ान की नींव
सत्य नडेला (माइक्रोसॉफ्ट CEO)
तेलंगाना में जन्मे और HPS से पढ़े सत्य नडेला आज दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ हैं। वे खुद मानते हैं कि HPS में पढ़ाई उनके जीवन का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट थी।
शांतनु नारायण (एडोबी CEO)
एडोबी को क्लाउड टेक्नोलॉजी और डिजिटल एक्सपीरियंस में लीडर बनाने वाले शांतनु नारायण भी HPS के ही छात्र रहे हैं। उनकी लीडरशिप स्टाइल आज भी ग्लोबल बिजनेस स्कूलों में केस स्टडी बन चुकी है।
अजय बंगा (वर्ल्ड बैंक प्रेसिडेंट)
मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ और वर्तमान वर्ल्ड बैंक के प्रमुख अजय बंगा ने भी इसी स्कूल में शुरुआती शिक्षा ली थी। उनका मिशन "फाइनेंशियल इनक्लूजन" आज दुनिया के कई विकासशील देशों के लिए आशा की किरण बना हुआ है।
प्रेम वत्स (फेयरफैक्स फाइनेंशियल CEO)
‘कनाडा के वॉरेन बफेट’ कहे जाने वाले प्रेम वत्स भी HPS के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने अपने मजबूत बिजनेस दृष्टिकोण से फेयरफैक्स को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।
फिल्म और साउथ इंडस्ट्री के बड़े नाम – नागार्जुन, राम चरण आदि
HPS की खासियत
HPS की सबसे बड़ी ताकत है इसका शिक्षण दृष्टिकोण। यहां सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि छात्रों को सोचने, सवाल करने और जोखिम लेने की आज़ादी दी जाती है। शिक्षक विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन, सहनशीलता और नेतृत्व के गुण सिखाते हैं। स्कूल का आदर्श वाक्य है, "Be Vigilant", यानी हर चुनौती के लिए चौकस रहना। Hyderabad Public School