CG Vyapam Jobs 2025: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, मिलेगी 22 से 71 हजार सैलरी!
भारत
चेतना मंच
23 Sep 2025 10:39 AM
CG Vyapam Jobs 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने युवाओं के लिए शानदार अवसर उपलब्ध कराया है। Hand Pump Technician Recruitment 2025 के तहत कुल 50 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में शामिल होकर योग्य उम्मीदवार राज्य सरकार की नौकरी के साथ आकर्षक वेतनमान पा सकते हैं।
12वीं और ITI पास कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 12वीं पास की हो या ITI की डिग्री प्राप्त की हो। आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवारों को 10 अक्टूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
सैलरी और वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 वेतनमान के तहत 22,400 रुपये से 71,200 रुपये प्रति माह तक की सैलरी मिलेगी। यह वेतनमान उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा आकर्षण है और इस भर्ती को और खास बनाता है।
आवेदन प्रक्रिया आसान
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Hand Pump Technician Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा। मांगी गई जानकारी भरने के बाद सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट करके उसकी प्रिंट कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखनी होगी।