
CGPSC Recruitment 2022: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है। इसके लिए CGPSC ने चपरासी के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 जुलाई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 80 पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 08 जून ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 02 जुलाई
रिक्ति विवरण कुल पदों की संख्या- 80
योग्यता उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से कक्षा 8वीं पास होना चाहिए।
आयु सीमा उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 30 रुपये और GST का भुगतान करना होगा।
चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन दो चरणों पहला ऑब्जेक्टिव बेस्ड और दूसरा सब्जेक्टिव बेस्ड के आधार पर होगा।
आवेदन करने का लिंक इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.psc.cg.gov.in/index.htm पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन इस लिंक https://www.psc.cg.gov.in/pdf/Advertisement/ADV_PEON_GAD_2022 के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।