विज्ञापन

Chandigarh News : इन दिनों बीजेपी के नेताओं में विवादित बयानबाजी करने की होड़ सी मच गई है। अपने विवादित बयान से ये लोग एकाएक चर्चा में आ जाते हैं। ऐसा लगता है जैसे ये लाइमलाइट में
आने के लिए ही ऐसा कर रहे हैं। हरियाणा की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पंडित रामबिलास शर्मा के एक बयान ने क्षत्रिय समाज की भावनाओं को आहत किया है।
भिवानी में एक कार्यक्रम के दौरान भगवान परशुराम का उदाहरण देते हुए शर्मा ने कहा, भगवान परशुराम ने 21 बार आतंकवादियों (क्षत्रियों) का खात्मा किया था। उनके इस कथन ने ना सिर्फ धार्मिक आस्था से
जुड़े समुदायों को नाराज किया है, बल्कि राजनीतिक विवाद को भी जन्म दे दिया है।
विज्ञापन