Chandigarh News : चंडीगढ़ एमएमएस कांड : तकनीक के सहारे नित नए राज खोल रही पुलिस
Chandigarh MMS case : Police is constantly revealing new secrets with the help of technology
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 10:47 AM
Chandigarh : चंडीगढ़। तकनीकी (technology) ने पुलिस (Police) के काम को काफी आसान कर दिया है। इसी तकनीक के सहारे पुलिस ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एमएमएस कांड (Chandigarh University mms scandal) में नित नए खुलासे कर रही है। उसने अब आरोपी छात्रा के मोबाइल फोन से 12 वीडियो रिकवर (12 video recovery from mobile phone) किए हैं। ये वीडियो डिलीट कर दिए गए थे। बताया जा रहा है कि ये आपत्तिजनक वीडियो आरोपी छात्रा के ही हैं। इस कामयाबी के बाद पुलिस ने अब छात्रा के लैपटॉप की भी जांच करने के लिए उसे अपने कब्जे में ले लिया है।
Chandigarh News :
शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी छात्रा को सन्नी मेहता (Sunni Mehta) और रंकज वर्मा (Ranjak Verma) ब्लैकमेल कर रहे थे। उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दूसरी छात्राओं के अश्लील वीडियो (porn videos) मंगवाए जा रहे थे। वहीं, आरोपियों के फोन से दिल्ली, मुंबई और गुजरात में लगातार कॉल की गई, जिससे इन आरोपियों के किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिल रहे हैं। वीडियो लीक मामले में आरोपी लड़की और उसे ब्लैकमेल करने वाले सन्नी मेहता, रंजन वर्मा के अलावा एक और आरोपी ट्रेस किया गया है। इसका नाम मोहित बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी छात्रा के मोबाइल से कुछ वॉट्सऐप चैट रिकवर किए हैं। इनमें मोहित नाम का व्यक्ति बार-बार छात्रा को वीडियो और फोटो डिलीट करने को कह रहा है। इसमें आरोपी छात्रा यह भी कह रही है कि आज मरवा दिया था, क्योंकि एक छात्रा ने उसे नहाती हुई छात्रा की फोटो खींचते हुए देख लिया था।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि मोबाइल पर वीडियो मंगवाने के बाद रंकज और सन्नी उसे दूसरे गैजेट में सेव कर लेते थे, फिर उसे मोबाइल से डिलीट कर देते थे। पुलिस को इसका पता चला तो सन्नी और रंकज को लेकर पंजाब पुलिस शिमला पहुंच गई है। इनके घर में रेड कर दूसरे गैजेट तलाशे जा रहे हैं।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी छात्रा ने बताया कि सन्नी मेहता उसका ब्वाय फ्रेंड है। उसने सन्नी को अपनी वीडियो भेजी थी। सन्नी ने यह वीडियो के बारे में अपने दोस्त रंकज वर्मा को बताई। इसके बाद इन दोनों ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसे धमकी दी गई कि अगर उसने दूसरी छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो न भेजे तो उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे। छात्रा के इस दावे की जांच हो रही है। पुलिस को उसकी कहानी पर शक है। पुलिस को लगता है कि आरोपी छात्रा भी इस नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं को अब भी वीडियो वायरल करने की धमकी मिल रही है। उन्हें अलग-अलग नंबरों से वॉट्सऐप के जरिए मैसेज भेजे जा रहे हैं। इसमें कहा गया कि मेरी दोस्त को जेल से निकलवाओ, वर्ना वीडियो वायरल कर देंगे। छात्राओं को कहा जा रहा कि तुम्हारा वीडियो हमारे पास है। प्रदर्शन में शामिल रही छात्राओं को इससे पहले इंटरनेशनल नंबरों से भी धमकाया जा चुका है।
पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें बताया गया कि यूनिवर्सिटी की 6 छात्राओं ने उसे वीडियो बनाते देखा। वे ही इस आरोपी छात्रा को हॉस्टल वार्डन के पास ले गई थीं। शक होने पर गर्ल्स हॉस्टल की मैनेजर ने पूछताछ की तो आरोपी छात्रा ने सब कबूल कर लिया। पंजाब पुलिस ने इस मामले में 3 सदस्यों की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाई है। इसकी अगुआई एडीजीपी गुरप्रीत कौर दियो कर रही हैं। इसमें बाकी दो भी महिला अफसर ही शामिल की गई हैं। यह एसआईटी हॉस्टल में विरोध करने वाली छात्राओं से भी बात करेगी।