
Chandigarh University MMS: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में गर्ल्स हास्टल की 60 से ज्यादा छात्राओं को नहाते हुए वीडियो बनाने जाने के मामले में छात्र छात्राओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में आरोपी छात्रा को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर रविवार को जहां दिन भर हंगामा रहा, वहीं देर रात जमकर हंगामा किया। हालांकि आरोपी छात्रा और उसके ब्वाय फ्रेंड को शिमला से गिरफ्तार किए जाने के बाद कुछ शांति बनी रही। यूनिवर्सिटी परिसर में सोमवार की सुबह भी बनाव बना है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है।
Chandigarh University MMSआपको बता दें कि पंजाब की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा ही दूसरी छात्राओं की दुश्मन बन गई। आरोपी छात्रा ने यहां पर रहने वाली 60 से अधिक छात्राओं का उस वक्त वीडियो बनाया, जब छात्राएं नहाती थी। मामले का खुलासा होने के बाद कई छात्राओं ने आत्महत्या का प्रयास किया। यूनिवर्सिटी मैनेजमें और पुलिस द्वारा किसी तरह से छात्राओं को आत्म्हत्या करने से रोका गया।
इस मामले को लेकर यूनिवर्सिटी परिसर का माहौल रविवर को दिनभर गर्म रहा। आज सोमवार भी परिसर में तनाव बना हुआ है। रविवार को यहां के छात्र छात्राओं ने दिनभर हंगामा काटा। दोपहर बाद खबर आई कि वीडियो बनाने वाली आरोपी छात्रा और उसके ब्वाय फ्रेंड को शिमला से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद मामला कुछ शांत हुआ, लेकिन देर रात फिर से छात्रों ने यूनिवर्सिटी से बाहर निकल कर हंगामा करना शुरू कर दिया और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी छात्र एंबुलेंस में ले जाई गई छात्रा के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठा रहे थे। इस पर यूनिवर्सिटी के प्रबंधकों ने प्रदर्शन पर बैठे विद्यार्थियों से कहा कि जिस युवती को न्याय दिलाने के लिए वे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं वह बिल्कुल स्वस्थ है।
इस पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पहले उस छात्रा को हमारे सामने लाएं। इसके बाद छात्रा को मौके पर बुलाया गया और उसने अपना पक्ष सबके सामने रखा। इस पर भीड़ से आवाजें आईं कि यह स्टेटमेंट छात्रा पर दबाव बनाकर दिलवाई जा रही है।
मौके पर पहुंचे डीसी मोहाली ने आश्वासन दिया कि इस मामले में युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है और एसआइटी भी बना दी गई है। जल्द ही इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी। लेकिन देर रात तक प्रदर्शन जारी रहा। सोमवार की सुबह भी यूनिवर्सिटी का माहौल काफी तनावपूर्ण था।