
चन्द्रशेखर रावण[/caption]
Chandrashekhar Ravan: क्या है मांग?
21 जुलाई को दिल्ली के मंतर-मंतर पर होने वाले आंदोलन में चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले की पूरी साजिश का खुलासा करने तथा चंद्रशेखर आजाद रावण को जेड प्लस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविन्द्र भाटी ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद देश के प्रत्येक दलित, गरीब, भूखे, शोषित व वंचित की आवाज बन चुके हैं। कुछ बड़ी "शक्तियां" इस बात को हजम नहीं कर पा रही हैं। यही कारण है कि उनके ऊपर हुए जानलेवा हमले की साजिश का खुलासा नहीं किया जा रहा है। श्री भाटी ने कहा कि सभी विपक्षी दल व सामाजिक संगठन चंद्रशेखर आजाद को सरकारी जेड प्लस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग कर चुके हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद सरकार ने अभी तक उन्हें सुरक्षा प्रदान नहीं की है। इस कारण देशभर के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। कार्यकर्ताओं का आक्रोश 21 जुलाई को जंतर-मंतर पर सबको दिखाई दे जाएगा। रविन्द्र भाटी ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी के लिए यह मान सम्मान का भी मुददा है।
[caption id="attachment_101953" align="aligncenter" width="700"]
चन्द्रशेखर रावण[/caption]
Chandrashekhar Ravan: 28 जून को हुआ था हमला
यहां आपको यह भी बता दें कि चंद्रशेखर आजाद रावण पर 28 जून को जानलेवा हमला किया गया था। सहारनपुर जिले के देवबंद कस्बे में चंद्रशेखर की कार पर गोलियां दागी गयी थीं। एक गोली उनके पेट को छूकर निकल गई थी। इस हमले में चंद्रशेखर आजाद रावण बाल-बाल बच गए थे। हमले के आरोप में सहारनपुर पुलिस ने तीन युवकों को पकडक़र जेल भेज दिया था। ये तीनों युवक एक ही "खास" जाति के बताए जा रहे हैं। चंद्रशेखर आजाद रावण व उनकी पार्टी मानती है कि तीन युवक तो किसी के मोहरे हैं। इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश है। उस साजिश का पर्दाफाश केवल CBI जांच से हो सकता है। इसी कारण उनकी पार्टी पूरी घटना की CBI से जांच कराने तथा आगे से ऐसी किसी घटना से बचने के लिए चंद्रशेखर आजाद रावण को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग कर रही है।