
Chandrayaan 3 latest Updates : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने शनिवार को चंद्रमा की सतह की लेटेस्ट तस्वीरें व वीडियो शेयर किया है। चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने 25 अगस्त को वीडियो कैप्चर करके इसरो को भेजा है। इसरो ने बताया कि प्रज्ञान, चंद्रमा के साउथ पोल पर घूम रहा है और वहां क्या क्या रहस्य हैं, उनके बारे में हमको बता रहा।
बुधवार को भारत ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग चंद्रमा की सतह पर कराकर इतिहास बनाया था। गुरुवार को इसरो ने विक्रम लैंडर से रोवर के बाहर निकलने का वीडियो शेयर किया था। लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर एक चंद्र दिन तक सेट किए गए कामों को करेंगे। एक चंद्र दिन या लूनर डे का मतलब भारत के 14 दिनों के बराबर है।
https://twitter.com/isro/status/1695378531243454712?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1695378531243454712%7Ctwgr%5E63aef83080c85b14e1d7094bd03451cc80ef96a8%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.asianetnews.com%2Fnational-news%2Fchandrayaan-3-pragyan-rover-sent-latest-video-of-moon-surface-see-moon-latest-video-shared-by-isro-dvg%2Farticleshow-vz72gqeबहरहाल, चंद्रमा की सतह पर स्पेसक्रॉफ्ट उतारने वाला भारत चौथा देश बन चुका है। इसके पहले चंद्रमा पर यूएस, चीन और रूस अपने स्पेसक्रॉफ्ट्स को सफलतापूर्वक उतारे हैं।