रंगों का त्योहार है होली
खुशियों की बौछार है होली।
लाल गुलाबी पीले देखो
रंग सभी रंगीले देखों।
पिचकारी भर-भर ले आते
इक दूजे पर सभी चलाते।
होली पर अब ऐसा हाल
हर चेहरे पर आज गुलाल।
आओ यारो इसी बहाने
दुश्मन को भी चलो मनाने।
गुलशन मदान
————————————————
यदि आपको भी कविता, गीत, गजल और शेर ओ शायरी लिखने का शौक है तो उठाइए कलम और अपने नाम व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भेज दीजिए चेतना मंच की इस ईमेल आईडी पर- chetnamanch.pr@gmail.com
हम आपकी रचना को सहर्ष प्रकाशित करेंगे।