Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
Noida News: Case of death registered in road accident after 6 months, accident happened while installing flexi board
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 05:15 PM
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बस और मोटर साइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
Chhattisgarh News :
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नंदनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ननकट्टी और कोड़िया गांव के बीच बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पोखरज वर्मा (40), देवानंद यादव (30) और सूर्या साहू (45) की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि मेदेसरा गांव निवासी पोखराज, देवानंद और सूर्या किसी कार्य से जिला मुख्यालय, दुर्ग गए थे। शाम को लौटते समय ननकट्टी और कोड़िया गांव के बीच एक पुल पर उनकी मोटर साइकिल और बस के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
Chhattisgarh News :
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना से नाराज ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ कर दी और पुलिस के समझाने पर वे शांत हुए। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।