Chhattisgarh News : सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, छह जख्मी
Four killed, six injured in road accident
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:49 AM
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सड़क दुर्घटना में दो बच्चों और एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
Chhattisgarh News
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में अनिल सिंह (42), मोहित (आठ), वेनिशा (11 माह) और जयंती (46) की मौत हो गई। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के निवासी मोहित रविवार को अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर पिकनिक मनाने जिले के गुल्लू फॉल गए थे। देर शाम को वापसी के दौरान जब वह एक घाटी से नीचे उतर रहे थे, तब उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस घटना में अनिल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए।
Chhattisgarh News
उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शव और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान मोहित, वेनिशा और जयंती की भी मौत हो गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है। उन्हें पड़ोसी राज्य झारखंड की राजधानी रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार अन्य का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।