Chhattisgarh News : दुर्ग जिले के भिलाई में डायरिया से दो लोगों की मौत, 70 अस्पताल में भर्ती
Two people died due to diarrhea in Bhilai of Durg district, 70 hospitalized
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:00 AM
Chhattisgarh News : दुर्ग जिले के भिलाई में दूषित पानी पीने के कारण डायरिया से ग्रस्त दो लोगों की मौत हो गई और 70 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दुर्ग मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जे. पी. मेशराम ने बताया कि पिछले दो दिनों में बीमार होने के कारण 91 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं, जिनमें से दो लोगों एम. माधवी (12) और कुश दहाड़िया (31) की मौत हो गई है।
Chhattisgarh News :
उन्होंने बताया, ‘‘बीमारों को बैकुठ धाम के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सदर अस्पताल, बीएम शाह अस्पताल और भिलाई के एसएस अस्पताल और पावर हाउस इलाके के अम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’