अधिकारियों ने बताया कि ज़िले के कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन में एक मादा शावक की मौत हो गई। इस बाघिन की उम्र मात्र एक वर्ष थी। वह पिछले चार दिनों से बीमार थी। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार बाघिन की मौत किडनी की बीमारी के कारण हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि चिड़ियाघर में मौजूद रश्मि नाम की यह बाघिन चार मई से किडनी की समस्या से जूझ रही थी। वन्य प्राणी चिकित्सक उसका उपचार कर रहे थे। आखिर मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे उसने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि मृत मादा शावक का पोस्टमार्टम करने के बाद देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान कानन पेंडारी प्राणी उद्यान के अधिकारी मौजूद थे।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।