Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद
Chhattisgarh News
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:24 AM
Chhattisgarh News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में सोमवार को नक्सली हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Chhattisgarh News
राजानंदगांव के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि घटना महाराष्ट्र से सटे जिले में बोरतलाव पुलिस थाना अंतर्गत इलाके में सुबह सात बजे और आठ बजे के बीच हुई जब दोनों पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल से जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार जिला बल के हवलदार राजेश सिंह और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के आरक्षक अनिल कुमार मोटरसाइकिल से बोरतलाव पुलिस शिविर से महाराष्ट्र सीमा की ओर जा रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि हथियारबंद नक्सलियों ने उन पर गोली चला दी। नक्सलियों के हमले में एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने रास्ते में अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। हमले के दौरान दोनों पुलिसकर्मियों ने हथियार नहीं रखा था।
उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने उनकी मोटरसाइकिल में भी आग लगा दी और राज्य की राजधानी से 180 किलोमीटर दूर स्थित घटनास्थल से फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि इलाके में तलाश अभियान जारी है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।