भारत के कफ सिरप पर WHO की चेतावनी, बच्चों की जान ले रहा है ये जहर!
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:20 AM
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 23 नवजात बच्चों की मौत के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने तीन भारतीय कफ सिरप को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। WHO ने कहा है कि इन सिरप में खतरनाक स्तर पर विषाक्त रसायन पाया गया है जो बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। WHO Warning
WHO की चेतावनी किन सिरप पर?
WHO ने जिन तीन कंपनियों की दवाओं Shriisan Pharmaceuticals-Coldrif Cough Syrup, Rednex Pharmaceuticals- Respifresh TR, Shaphar Pharma-Relief Syrup को लेकर चिंता जताई है। WHO का कहना है कि ये दवाएं विशिष्ट बैच से संबंधित हैं और इनमें डायथिलीन ग्लाइकॉल (Diethylene Glycol) की मात्रा मानक से कई गुना अधिक पाई गई जो गंभीर विषाक्तता और मौत का कारण बन सकती है।
CDSCO ने क्या जानकारी दी?
भारत के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने WHO को बताया कि, इन दवाओं का सेवन 5 साल से कम उम्र के बच्चों ने किया था। जांच में पाया गया कि डायथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा मानक सीमा से 500 गुना अधिक थी। फिलहाल, इन दवाओं का भारत से कोई निर्यात नहीं हुआ है और अवैध निर्यात के कोई प्रमाण भी नहीं मिले हैं। अमेरिकी FDA ने भी पुष्टि की है कि ये दवाएं अमेरिका नहीं भेजी गईं।
WHO ने दुनिया भर को किया सतर्क
WHO ने सभी देशों से अपील की है कि अगर उनके यहां इन कंपनियों की दवाएं उपलब्ध हों, तो तुरंत WHO को रिपोर्ट करें और उन दवाओं का प्रयोग रोका जाए। WHO ने इसे गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य खतरा बताया है। छिंदवाड़ा की घटना के बाद कई भारतीय राज्यों ने Coldrif Syrup पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य प्रशासन मिलकर इन दवाओं की जांच और रीकॉल प्रक्रिया को तेजी से अंजाम दे रहे हैं।
छिंदवाड़ा में जिन 23 नवजात बच्चों की जान गई उनकी मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। परिजनों का आरोप है कि अस्पतालों में दी गई कफ सिरप ही बच्चों की मौत का कारण बनी। WHO Warning