Chitrakoot Crime : मंदाकिनी में मां के साथ डुबकी लगाने आई किशोरी के साथ पांच युवकों ने की दरिंदगी
Five youths misbehaved with a teenager who came to take a dip with her mother in Mandakini
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:41 AM
चित्रकूट। अपनी मां के साथ दर्शन करने आई 16 साल की लड़की से मंदाकिनी नदी के घाट के पास टूटी नाव में ले जाकर 5 लड़कों ने गैंगरेप किया। शोर मचाने पर आरोपी पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने सुबह 4 बजे मप्र के चित्रकूट थाने जाकर पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने केस दर्ज कर 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता के मेडिकल के बाद उसका परिवार घर चला गया।
Chitrakoot Crime
सुबह तीन बजे हुई वारदात
चित्रकूट पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से करीब 40 किमी दूर मध्य प्रदेश के बरौंधा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की मां के साथ कामतानाथ धाम की परिक्रमा करने आई थी। रात को मंदाकिनी नदी के किनारे भरत घाट के पास ही मां बेटी एक धर्मशाला में रुकी हुई थीं। सुबह करीब 3 बजे लड़की अपनी मां के साथ धर्मशाला से 3 किमी दूरी पर स्थित मंदाकिनी नदी के जानकी कुंड में स्नान करने आई थी।
चित्रकूट थाने के एसडीओपी आशीष जैन के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि जानकी कुंड पर उसके गांव का परिचित लड़का भी स्नान करने आया था। दोनों वहीं खड़े होकर बातें करने लगे, तभी मां स्नान कर बाहर आई और कपड़े चेंज करने घाट से ऊपर की ओर चली गई। इसके बाद गांव के लड़के ने अपने 4 साथियों को बुला लिया और मुझे जबरन उठाकर घाट के पास झाड़ियों में पड़ी टूटी नाव में ले गए। उसके बाद सभी ने बारी-बारी से गैंगरेप किया। मेरे शोर मचाने पर मां दौड़ पड़ी तो आरोपी मुझे छोड़कर झाड़ियों में भाग गए। बेटी की हालत देखकर मां रोने लगी। दोनों किसी तरह सुबह 4 बजे मप्र के चित्रकूट थाने पहुंचीं।
Chitrakoot Crime
बयान बदल रही पीड़िता
पहले पीड़िता ने बताया कि वह नाव में अपने दोस्त से बात कर रही थी। तभी आरोपी आ गए और उन्होंने दरिंदगी शुरू कर दी। मगर लिखा—पढ़ी में दोस्त भी आरोपी बनाया गया है। उस पर ही अपने दोस्तो को परोसने का आरोप है।
गांव के ही युवक ने अपने चार साथियों को बुलाया
पुलिस के मुताबिक, गैंगरेप के 5 आरोपियों में से 4 आरोपी यूपी-एमपी बॉर्डर स्थित सीतापुर चौकी क्षेत्र के रहने वाले हैं। जबकि एक पीड़िता का सजातीय परिचित है, जो उसी के गांव का रहने वाला है। इन पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा कुछ और युवकों की घटना स्थल पर मौजूदगी पीड़िता ने बताई है। यूपी पुलिस की मदद से चित्रकूट थाने की टीम जगह-जगह छापेमारी कर अन्य युवकों की तलाश कर रही है। फिलहाल पूछताछ के बाद पीड़िता को उसकी मां मप्र में अपने घर ले गई है।
बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी
चित्रकूट के एसडीओपी आशीष जैन ने बताया कि गैंगरेप के 5 आरोपियों को पकड़ लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दुष्कर्म करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता का उसके घर के नजदीकी अस्पताल में मेडिकल कराया जा रहा है उसकी हालत सामान्य है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।