Christmas in Delhi- ओमिक्रॉन की वजह से दिल्ली में क्रिसमस और नए साल की पार्टी पर लगी रोक
दिल्ली में क्रिसमस व न्यू पार्टी पर होने वाली भीड़ पर लगी रोक!
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
28 Nov 2025 02:11 AM
Christmas in Delhi- कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के लगातार बढ़ते केसेस की वजह से दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने क्रिसमस व न्यू ईयर पार्टियों के दौरान एकत्रित होने वाली भीड़ पर रोक लगा दी है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA Delhi) द्वारा एक आदेश जारी किया गया है, जिसके अंतर्गत क्रिसमस व न्यू ईयर के मौके पर किसी भी कल्चरल इवेंट और गैदरिंग पर रोक लगाने की बात की गई है। जिला प्रशासन अधिकारी व दिल्ली पुलिस अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि इस आदेश का पूर्णतः पालन किया जाए।
जानकारी के लिए आपको बता दें देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में लगातार कोरोना के केसेस में इजाफा हो रहा है। इसके साथ ही इसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के भी रोजाना नए केस सामने आ रहे हैं। यही वजह है कि दिल्ली सरकार पूरी तरह से सतर्क हो चुकी है। कोविड (Covid-19)को लेकर नई गाइडलाइन जारी किए जा रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने न्यू ईयर व क्रिसमस पार्टियों पर रोक लगाने के साथ-साथ मार्केट ट्रेड एसोसिएशन के लिए भी यह निर्देश जारी किया है कि दुकानों पर नो मास्क नो एंट्री (No Mask No Entry) के नियमों का सख्ती से पालन किया जाए।
दिल्ली में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले -
देश की राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना के केसेस बढ़ रहे हैं। पहले जहां स्थिति सामान्य हो चुकी थी और रोज 50 से भी कम केस सामने आ रहे थे, वहीं अब यह आंकड़ा 100 पार कर चुका है। लगातार बढ़ता हुआ आंकड़ा वाकई में चिंता का विषय है। वहीं अगर कोविड के नए वेरिएंट की बात की जाए तो इसके मामले में भी लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक पूरे देश मे ओमिक्रॉन के 213 केसेज सामने आ चुके हैं। नए वेरिएंट के केसेज के मामले में दिल्ली (Delhi) और महाराष्ट्र (Maharashtra) सबसे आगे है, इसके साथ ही केरल (Kerala) की भी स्थिति ठीक नहीं है। लगातार बढ़ते केसेज को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बेहद आवश्यक है।