Civil Aviation : सिंधिया ने ईटानगर के डोनी पोलो हवाईअड्डे से पहली उड़ान को दिखाई हरी झंडी
Scindia flagged off first flight from Doni Polo Airport in Itanagar
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 05:38 PM
Civil Aviation : नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को कोलकाता के रास्ते ईटानगर से मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान को हरी झंडी दिखाई। अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर के होलोंगी में डोनी पोलो हवाई अड्डे से यह पहली उड़ान है।
Civil Aviation :
सिंधिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए नई दिल्ली से उड़ान को हरी झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम में कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े। इंडिगो के प्रधान सलाहकार आर के सिंह ने कहा कि ईटानगर एयरलाइन का 75वां घरेलू गंतव्य है।