कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान जंतर मंतर और उसके आसपास के क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। हजारों की संख्या में युवा सड़कों पर उतरे। बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात थे।

CJP Parliament March: कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान जंतर मंतर और उसके आसपास के क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। हजारों की संख्या में युवा सड़कों पर उतरे। बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात थे। पुलिस ने प्रदर्शनाकारियों पर बल प्रयोग किया तो झड़प में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए। जानते हैं अब तक क्या-क्या पता है।
लाठीचार्ज, आसूंगैस का इस्तेमाल
पीटीआई-भाषा के मुताबिक कांस्टीट्यूशन क्लब के पास प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस का इस्तेमाल किया जिससे अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई।
प्रदर्शनाकरियों संसद के करीब
पीटीआई के मुताबिक प्रदर्शनाकारी दोपहर (1.44 pm) में रिजर्व बैंक के नजदीक पहुंचने में कामयाब रहे। यह जगह संसद के पास है। सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। संसद के कुछ गेट थोड़ी देर के लिए बंद कर दिए गए थे। पटेल चौक के पास दंगा-रोधी यूनिटों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। यहां कम से कम सात प्रदर्शनाकरियों को हिरासत में लिया गया।
हालांकि इससे पहले सोमवार को सुबह 10.43 पर एक एक पोस्ट में दिल्ली पुलिस ने कहा, " मीडिया के कुछ हिस्सों में जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस द्वारा हिंसा या लोगों को हिरासत में लेने की छिटपुट घटनाओं का ज़िक्र किया गया है। यह सूचित किया जाता है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और विरोध-प्रदर्शन को पेशेवर तरीके से संभाला जा रहा है। सभी से अनुरोध है कि वे किसी भी अफ़वाह या गलतफहमी पर ध्यान न दें और उस जगह व उसके आस-पास शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करें।
प्रदर्शनकारी-पुलिसकर्मी घायल
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक संसद मार्ग के पास पार्लियामेंट स्ट्रीट के पास हुई झड़प में पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हो गए। पार्लियामेंट स्ट्रीट के पास प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में दिल्ली पुलिस का एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गए। उन्होंने कहा, "हम बैरिकेड के पास खड़े थे, तभी उन्होंने पत्थर फेंके।"
प्रियंका पुलिस एक्शन की निंदा की
पीटीआई के मुताबिक CJP विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "समस्याएं हैं; बहुत बड़े मुद्दे हैं। आप उन पर बात करने को भी तैयार नहीं हैं, लेकिन बच्चों पर आंसू गैस के गोले दाग रहे हैं और उन्हें पीट रहे हैं? किसलिए? ये हमारे बच्चे हैं।"
'NEET के छात्रों को न्याय मिले'
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "अभी सबसे पहला मुद्दा यह है कि NEET के छात्रों को न्याय मिले। यहां आए छात्रों और प्रदर्शनकारियों के साथ सही बर्ताव किया जाना चाहिए। पुलिस उन पर आंसू गैस, लाठी, इलेक्ट्रिक शॉक और पत्थरबाजी का इस्तेमाल कर रही है।" सपा सांसद डिंपल यादव और अन्य नेता CJP के विरोध मार्च में शामिल हुए।
सीजेपी-सरकार बातचीत
सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास ने दावा किया उनकी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाक़ात हुई है और उन्होंने आश्वासन दिलाया है कि वो इस पर बात करेंगे। सौरव दास ने अपनी और आशुतोष रांका की जेपी नड्डा के साथ तस्वीर एक्स पर पोस्ट की।
केंद्रीय मंत्री ने शाम 4.37 पर एक्स पर एक पोस्ट की। उन्होंने लिखा, "आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 AM से ही हमारी बातचीत जारी है। सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई। उनके डेलीगेशन के साथ विस्तार से पहले मौखिक चर्चा हुई और उनके द्वारा लगभग 4 बजे मुझे लिखित याचिका दी गई। मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने धरने को समाप्त करें और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की मदद करें।"
विज्ञापन