हरसिमरत कौर और कांग्रेस सांसद बिट्टू के बीच भिड़ंत
भारत
RP Raghuvanshi
04 Aug 2021 06:06 PM
नई दिल्ली (एजेंसी)। पेगासस जासूसी मामले पर संसद में लगातार गतिरोध जारी है। सरकार को घेरने के लिए विपक्ष लगातार रणनीति बनाने में जुटा है वहीं किसान के मुद्दों पर भी कई विपक्षी सांसद संसद के बाहर और भीतर प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की और हाथों में पोस्टर लेकर वेल तक पहुंच गए थे। जिससे दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को लेकर शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। दोनों ने एक दूसरे पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया। संसद के बाहर प्रदर्शन कर रही शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के बीच जमकर जुबानी जंग हुई। मीडिया के सामने दोनों एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगा रहे थे।