विज्ञापन
Cockroach Janta Party: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने सोशल मीडिया पर उभरी इस पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को राजनीतिक गठबंधन का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को लंबे समय तक जीवित रखने के लिए बड़े राजनीतिक दल का साथ जरूरी है।

Cockroach Janta Party: देश में पिछले कुछ दिनों से बस एक ही टॉपिक पर चर्चा हो रही है 'कॉकरोच जनता पार्टी'। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने सोशल मीडिया पर उभरी इस पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को राजनीतिक गठबंधन का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को लंबे समय तक जीवित रखने के लिए बड़े राजनीतिक दल का साथ जरूरी है।
कांग्रेस नेता ने एक्स पर लिखा, "सोशल मीडिया से जन्मी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), जिसका नेतृत्व अभिजीत दीपके कर रहे हैं, सरकार के खिलाफ जनता की नाराज़गी और गुस्से की अभिव्यक्ति बनकर उभरी है। लेकिन ऐसे आंदोलन लंबे समय तक तभी टिक पाते हैं, जब वे उन राजनीतिक दलों और सामाजिक शक्तियों के साथ जुड़ें जो वर्तमान तानाशाही प्रवृत्ति वाली भाजपा (BJP)सरकार का एक विश्वसनीय विकल्प प्रस्तुत कर सकें।"
‘अगर ऊर्जा बिखर गई तो’
उदित राज ने कहा, "केवल राहुल गांधी का नेतृत्व ही इस ऊर्जा को संविधान की रक्षा के लिए एक व्यापक आंदोलन में बदल सकता है। अगर ऊर्जा बिखर गई तो इसका मक़सद ख़त्म हो जाएगा। दीपके, एक अंबेडकरवादी हैं, यह समझना चाहिए कि बीजेपी और आरएसएस को राजनीतिक और लोकतांत्रिक तरीके से पराजित करने की वास्तविक क्षमता किसके पास है।
क्या कॉकरोच जनता पार्टी?
अभिजीत दीपके (बोस्टन, अमेरिका) द्वारा शुरू की गई यह पार्टी 16 मई को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की बेरोजगार युवाओं को "कॉकरोच" कहे जाने वाली टिप्पणी के बाद यह आंदोलन उभरा, जिसमें युवाओं की बेरोजगारी, NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की खामियों के खिलाफ व्यंग्यात्मक विरोध व्यक्त किया गया।
पार्टी ने हजारों युवाओं को आकर्षित किया, Google फॉर्म के जरिए सदस्यता ली गई और #MainBhiCockroach जैसे हैशटैग ट्रेंड किए। फिलहाल इसके कई सोशल मीडिया अकाउंट्स, वेबसाइट और पेटिशन को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया गया है, जिसके बाद संस्थापक ने सरकारी दबाव और क्रैकडाउन का आरोप लगाया है।
विज्ञापन