विज्ञापन
Cockroach Janta Party : यह पार्टी देश की सबसे बड़ी इंटरनेट सनसनी के तौर पर शुरू हुई थी लेकिन अब एक राजनीतिक संगठन का रूप ले रहीहै।

Cockroach Janta Party : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने बुधवार (3 जून) को तीन प्रवक्ताओं की घोषणा की। इस घोषणा से एक दिन पहले एक्टिविस्ट और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने इस पार्टी के दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का फैसला किया। यह पार्टी देश की सबसे बड़ी इंटरनेट सनसनी के तौर पर शुरू हुई थी लेकिन अब एक राजनीतिक संगठन का रूप ले रहीहै।
सीजेपी ने सौरव दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका को अपना आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त किया है। यहल घोषणा करते हुए पार्टी ने दोहराया कि वह भारत में राजनीतिक चर्चा को नया रूप देना चाहती है।
अपना मूल हैंडल सस्पेंड होने के बाद, एक वैकल्पिक X अकाउंट से पोस्ट करते हुए CJP ने कहा: "CJP भारत की राजनीतिक चर्चा को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है, और इसकी अगुवाई नेताओं की एक नई पीढ़ी करेगी।"
सीजेपी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस
सीजेपी ने एक एक्स पोस्ट में जानकारी दी कि बुधवार (3 जून) शाम 5.15 पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस को तीन प्रवक्ता संबोधित करेंगे। खोजी पत्रकार सौरभ दास मुख्य प्रवक्ता की भूमिका निभाएंगे। राजनीतिक शोधकर्ता, लेखक और फिल्म निर्माता विजेता दहिया, और IIT कानपुर व ग्लोबल मैंनेजमेंट क्ंसलटेलसिंग फर्म McKinsey के पूर्व छात्र आशुतोष रांका भी प्रवक्ता की भूमिका होंगे। Cockroach Janta Party
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने घोषणा की है कि वो 6 जून को भारत लौटेंगे और दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करके शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग करेंगे। अभिजीत दीपके फ़िलहाल अमेरिका में हैं। उन्होंने वहां पर बोस्टन यूनिवर्सिटी से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया है।
दिपके ने समर्थकों से इस सामूहिक आंदोलन में उनके साथ जुड़ने का आह्वान किया, और साथ ही केंद्र सरकार की आलोचना जारी रखते हुए NEET-UG विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की।
सोनम वांगचुक का ऐलान
लद्दाख़ के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने कहा है कि अगर 5 जून तक शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा नहीं होता है तो वो 6 जून को सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। कॉकरोच इज़ बैक के नाम के एक्स हैंडल से सोनम वांगचुक के एक्स वीडियो को रिपोस्ट किया गया है। Cockroach Janta Party
विज्ञापन