विज्ञापन
कॉकरोच जनता पार्टी बड़ी चर्चा में है। हर कोई कॉकरोच जनता पार्टी के असतित्व, इस पार्टी के कानूनी आधार पर तथा कॉकरोच जनता पार्टी के भविष्य को लेकर जानना चाहता है। वर्तमान में कॉकरोच जनता पार्टी नामक किसी राजनीतिक दल की कोई कानूनी वैधता नहीं है।

Cockroach Janata Party : कॉकरोच जनता पार्टी बड़ी चर्चा में है। हर कोई कॉकरोच जनता पार्टी के असतित्व, इस पार्टी के कानूनी आधार पर तथा कॉकरोच जनता पार्टी के भविष्य को लेकर जानना चाहता है। वर्तमान में कॉकरोच जनता पार्टी नामक किसी राजनीतिक दल की कोई कानूनी वैधता नहीं है। सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी के नाम तथा इसके अधिकारिक वजूद को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से मुहिम चलाने वाले अभिजीत दीपके को बड़ा झटका देते हुए हरियाणा के एक वकील ने कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर अपना दावा ठोंक दिया है। Cockroach Janata Party
सोशल मीडिया से चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से राजनीतिक दल रजिस्टर्ड कराने का एक आवेदन भारत के चुनाव आयोग के सामने प्रस्तुत किया गया है। कॉकरोच जनता पार्टी के नाम को रजिस्टर्ड कराने के लिए यह आवेदन इस पार्टी की शुरूआत करने वाले अभिजीत दीपके ने नहीं दिया है। यह आवेदन हरियाणा के रहने वाले वकील सुधीर जाखड़ ने चुनाव आयोग में दिया है। हरियाणा के वकील सुधीर जाखड़ ने अपने आवेदन में पूरी प्रक्रिया को पूरा करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी का रजिस्ट्रेशन उनके नाम पर करने की अपील की है। हरियाणा के वकील सुधीर जाखड़ ने कॉकरोच जनता पार्टी का रजिस्ट्रेशन कराने की अपील रिप्रजेंटेशन ऑफ पीपल एक्ट की धारा-29ए के तहत चुनाव आयोग के कार्यालय में की है। Cockroach Janata Party
चुनाव आयोग में कॉकरोच जनता पार्टी का रजिस्ट्रेशन कराने की अपील करने वाले वकील सुधीर जाखड़ ने अभिजीत दीपके को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। सब जानते हैं कि सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी की शुरूआत अभिजीत दीपके ने ही की थी। जब सुधीर जाखड़ से पूछा गया कि अभिजीत दीपके की पार्टी का रजिस्ट्रेशन वें अपने नाम पर क्यों कराना चाहते हैं तो श्री जाखड़ ने कहा कि पार्टी ने दीपके से संपर्क किया और उन्हें भारत आकर पार्टी को रजिस्टर कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि बोस्टन में मास्टर डिग्री ले रहे दीपके ने लौटने से इंकार किया। उन्होंने कहा, ‘दीपके ने भारत वापस आने और इस मुहिम को जमीन पर वास्तविक राजनीतिक दल में बदलने से इनकार किया। युवाओं के आक्रोश और इसके आकार को देखते हुए हमें लगा कि यदि किसी और ने इसे अपने नाम से रजिस्टर कर लिया और गलत इस्तेमाल किया तो पूरा आंदोलन खत्म हो जाएगा। ऐसा ना हो यह सुनिश्चित करने के लिए हमने आगे बढऩे का फैसला किया है।’ Cockroach Janata Party
हरियाणा के वकील सुधीर जाखड़ ने चुनाव आयोग को दिए दस्तावेज में कॉकरोच जनता पार्टी के जो उद्देश्य बताए हैं उनमें संविधान के अनुच्छेद 51ए के तहत मौलिक कर्तव्यों को बढ़ावा देना, लोकतांत्रिक भागीदारी, शासन का सोशल ऑडिट, पर्यावरण संरक्षण, पशु कल्याण, कानूनी जागरूकता, पारदर्शिता, सांप्रदायिक सद्भाव और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक सुधार आदि शामिल हैं। यहां यह बताना जरूरी है कि श्री जाखड़ द्वारा बताए गए उद्देश्य कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अभिजीत दीपके की उन मांगों से अलग है जिन्हें दीपके के हैंडल्स से शेयर किया गया था। उनमें रिटायरमेंट के बाद चीफ जस्टिस के राज्यसभा जाने पर रोक, गलत तरीके से वोट डिलीट करने पर आतंकरोधी कानून के तहत कार्रवाई, महिलाओं को संसद और कैबिनेट में 50 फीसदी आरक्षण अरबपति उद्योगपतियों के लिए मीडिया लाइसेंस को कैंसिल करने और दलबदल पर 20 साल के बैन की घोषणा की गई थी। Cockroach Janata Party
विज्ञापन