विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर प्रतिबंध के बाद एक बार फिर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ चर्चा में है। इस बार यह अकाउंट नए नाम ‘Cockroach is Back’ के साथ सक्रिय हुआ है, हालांकि इसकी डिस्प्ले फोटो में अब भी पुराना नाम ही दिखाई दे रहा है।

Cockroach Janata Party : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर प्रतिबंध के बाद एक बार फिर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ चर्चा में है। इस बार यह अकाउंट नए नाम ‘Cockroach is Back’ के साथ सक्रिय हुआ है, हालांकि इसकी डिस्प्ले फोटो में अब भी पुराना नाम ही दिखाई दे रहा है। अकाउंट से जुड़े पोस्ट के जरिए इसके संस्थापक अभिजीत दिपके ने वापसी की पुष्टि करते हुए यूजर्स से इसे फॉलो करने की अपील की है। फिलहाल इस नए अकाउंट से सीमित पोस्ट ही साझा की गई हैं, जबकि पहले वाला अकाउंट प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंधित कर दिया गया था। Cockroach Janata Party
अकाउंट री-लॉन्च होते ही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने अपने पुराने अंदाज में फिर से हल्के-फुल्के और व्यंग्यात्मक पोस्ट करना शुरू कर दिया है। पहली पोस्ट में ‘कॉकरोच इज बैक’ की तस्वीर के साथ लिखा गया है“आपने क्या सोचा था, हम खत्म हो गए?” वहीं दूसरी पोस्ट में भाजपा और कांग्रेस के सोशल मीडिया पेजों के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए दावा किया गया है कि बढ़ती लोकप्रियता के चलते ही पहले अकाउंट को बंद कराया गया था। इस अनोखे नाम वाली पार्टी की शुरुआत पुणे के अभिजीत दीपके ने की थी। खुद को वह एक डिजिटल और युवाओं पर आधारित राजनीतिक प्रयोग के रूप में पेश करते हैं। पार्टी खुद को “युवाओं की, युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए” संगठन बताती है और इसका व्यंग्यात्मक नारा “धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी, लोकतांत्रिक, आलसी” बताया जाता है। सदस्यता के लिए जिन मजाकिया शर्तों का जिक्र किया गया है, उनमें “ऑनलाइन एक्टिव रहना, सिस्टम पर भड़ास निकालना और आलसी प्रवृत्ति” जैसी बातें शामिल हैं। Cockroach Janata Party
हास्य और मीम कल्चर के बीच इस प्लेटफॉर्म ने कुछ गंभीर मुद्दों को भी उठाने की कोशिश की है। इनमें बेरोजगारी, पेपर लीक, प्रशासनिक पारदर्शिता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे विषय शामिल हैं। पार्टी की ओर से ‘जेन-जी वर्चुअल कॉन्फ्रेंस’ आयोजित करने की भी बात कही गई है, जिसमें युवाओं को नीति और शासन पर चर्चा का अवसर देने का दावा किया गया है। घोषणापत्र में भी कई बड़े और विवादित सुझाव शामिल हैं, जिनमें न्यायिक नियुक्तियों पर पाबंदी, महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण, मीडिया की स्वतंत्रता और दलबदल कानून को और सख्त करने जैसे प्रस्ताव शामिल बताए जाते हैं। Cockroach Janata Party
विज्ञापन