विज्ञापन
देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के एक चर्चित बयान के बाद सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आई तथाकथित ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अब विवादों में घिर गई है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) ने इस नाम से चल रहे अकाउंट को बैन कर दिया है।

Cockroach Janata Party : देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के एक चर्चित बयान के बाद सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आई तथाकथित ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अब विवादों में घिर गई है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) ने इस नाम से चल रहे अकाउंट को बैन कर दिया है। Cockroach Janata Party
दरअसल, हाल ही में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं। इसी बीच कुछ यूजर्स ने व्यंग्यात्मक अंदाज में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से एक अकाउंट तैयार किया, जिसने देखते ही देखते इंटरनेट पर ध्यान खींच लिया। राजनीतिक कटाक्ष और तीखे पोस्ट के कारण यह अकाउंट तेजी से वायरल होने लगा था। Cockroach Janata Party
विज्ञापन