
National Herald : नेशनल हेराल्ड (National Herald) मामले को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की अगुवाई में ईडी कार्यालय तक सत्याग्रह मार्च निकाला। इस मार्च में जहां राहुल और प्रियंका गांधी साथ साथ चलते हुए नजर आए, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।
आपको बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को नोटिस जारी किए गए थे, जिसके बाद उनकी आज ईडी कार्यालय में पेशी होनी थी। ईडी कार्यालय में दोनों नेताओं की पेशी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी कार्यालय तक सत्याग्रह मार्च निकाला।
[caption id="attachment_26673" align="alignnone" width="300"]
National Herald[/caption]
फोटो में आप देख सकते हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ता किस तरह से प्रदर्शन कर रहे है। इस प्रदर्शन को लेकर हालांकि पुलिस काफी सतर्क नजर आई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। एक महिला कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रही थी, जिसे पुलिस कर्मियों ने बामुश्किल उठाया।
[caption id="attachment_26674" align="alignnone" width="300"]
National Herald[/caption]
इसके अलावा राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा भारी सुरक्षा के बीच ईडी कार्यालय तक पहुंचे। आपको बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामले में आगामी 23 जून को सोनिया गांधी को भी तलब किया गया है।
[caption id="attachment_26676" align="alignnone" width="300"]
National Herald[/caption]
UP Police SI Result 2022- यूपी पुलिस दरोगा भर्ती का अंतिम रिजल्ट हुआ जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट
[caption id="attachment_26677" align="alignnone" width="300"]
National Herald[/caption]
