हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी फिर उजागर : बृजेंद्र सिंह की 'सद्भाव यात्रा', हुड्डा और राव नरेंद्र गायब
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:41 AM
हरियाणा में कांग्रेस की राजनीतिक एकजुटता पर फिर सवाल उठ गए हैं। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की तर्ज पर छह महीने चलने वाली पदयात्रा शुरू की है। इस यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र और नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा नजर नहीं आए, जिससे पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान की चचाएं तेज हो गई हैं। जबकि इन सार्वजनिक यात्राओं से आपसी एकता को मजबूती का होना माना जाता है। Congress factionalism :
यात्रा छह महीने तक चलेगी
बृजेंद्र सिंह ने जींद जिले के दनौदा गांव से यात्रा की शुरुआत की, जिसमें उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। यह यात्रा छह महीने तक चलेगी और हरियाणा के 90 विधानसभा क्षेत्रों व लगभग 3600 किलोमीटर का सफर कवर करेगी। पदयात्रा का उद्देश्य 36 बिरादरियों के बीच भाईचारा और समाज में एकता को मजबूत करना बताया गया। Congress factionalism
यात्रा में हुड्डा और राव नरेंद्र सिंह शामिल नहीं हुए
नेताओं की गैर-मौजूदगी को देखा जाए तो इस यात्रा में हुड्डा और राव नरेंद्र सिंह शामिल नहीं हुए। कांग्रेस नेताओं ने इस यात्रा के दौरान बीजेपी सरकार पर किसानों, नौजवानों और आपदा प्रबंधन पर तीखे प्रहार किए। कैथल से आदित्य सुरजेवाला और अन्य वरिष्ठ नेता भी यात्रा में शामिल हुए। Congress factionalismचीफ जस्टिस के कोर्ट में हंगामा, हिरासत में वकील