Political News : कांग्रेस के आरोपों से तिलमिलाई ईरानी ने कहा, अब कोर्ट में मांगूंगी जवाब
Smriti Irani. (File Photo: IANS)
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:25 AM
New Delhi : नई दिल्ली बेटी पर कांग्रेस (Congress) की ओर से लगाए गए आरोपों पर केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी (Smriti Zubin Irani) फूट पड़ीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जिस सरगना के इशारे पर उनकी बेटी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Confrence) की गई, उनसे अब मैं कोर्ट में जवाब मांगूंगी। इससे पहले शनिवार की सुबह कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्मृति ईरानी की बेटी जोएश ईरानी (Joesh Irani) पर गोवा में फर्जी लाइसेंस (Fake license) पर बार चलाने का आरोप लगाया था।
कांग्रेस के आरोपों से तिलमिलाई स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी बेटी 18 साल की है और वह पढ़ाई करती है। उनकी बेटी कोई बार नहीं चलाती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने सोनिया और राहुल पर 5000 करोड़ के घपले का आरोप लगाया था, उससे बौखलाकर कांग्रेस ने उनकी बेटी पर बेबुनियाद आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिस 18 साल की लड़की पर आक्रमण किया है, वह स्टूडेंट है। वह बार नहीं चलाती है।
उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा का नाम लेकर हमला बोला और कहा कि मैं पवन खेड़ा से कहना चाहती हूं कि मेरी बेटी बार नहीं चलाती है। वह जिस आरटीआई के जवाब में बेटी पर अवैध बार चलाने का आरोप लगा रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि उस कागज में बेटी का नाम कहां है? उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश से कहा कि वह जिस आरटीआई के आधार पर बेटी पर आरोप लगा रहे हैं उसमें उनकी बेटी का नाम वह दिखा नहीं सकते हैं, इसलिए कि उसमें लड़की का नाम है ही नहीं।
स्मृति ईरानी ने कहा कि वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करती रहेंगी। मेरे 5000 करोड़ घोटाले के आरोपों पर कांग्रेस उनकी बेटी को बदनाम कर रही है, और मुझसे सवाल पूछ रही है। उसका जवाब मैं जरूर दूंगी। और अब मैं उनसे सवाल पूछूंगी और उसका जवाब कांग्रेस को कोर्ट में देना होगा। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती दी कि हिम्मत है तो वह 2024 के लोकसभा चुनाव में अमठी से चुनाव लड़कर दिखाएं। मैं उन्हें 2019 की तरह फिर धूल चटा दूंगी।