Congress: कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सोनिया ने मोदी सरकार को बनाया निशाना
Sonia Gandhi Birthday: Modi congratulated Sonia Gandhi on her birthday
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 03:15 PM
राष्ट्रीय ब्यूरो,नईदिल्ली कांगेस संसदीय दल की बैठक में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहाकि कांग्रेस फिलहाल इस मुद्दे पर सरकार कोई राहत देने वाली नहीं है। सदन से लेकर सड़क तक सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा।
बैठक की शुरुआत मे ही उन्होंने किसान आंदोलन (Farmers Protest) के दौरान जान गवाने वाले 700 किसानों का मुद्दा छेड़ते हुए कहाकि आइए उनका सम्मान करें,जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में हो रही तेजी से वृद्धि का मामला भी उन्होंने उठाया और कहाकि हर घर का मासिक बजट इसके चलते चरमरा गया है। सोनिया कहाकि देश अब पूरी तरह बदलाव के मूड में है। आने वाले 5 राज्यों के चुनाव नतीजों में यह साफ हो जाएगा कि मौजूदा मोदी सरकार किस हद तक अलोकप्रिय हो चुकी है। उन्होंने सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का मुद्दा उठाते हुए कहाकि देश में इस समय ऐसे वातावरण का निर्माण किया जा रहा है,जो आने वाले समय समाज के लिए घातक होगा। सरकार तानाशाह हो चली है।अगर कोई उसके के खिलाफ बोलना चाहता है तो उस पर पाबंदी लगाई जाती है और जबरन मुंह बंद करने की कोशिश की जाती है। उन्होंने सीमा विवाद व चीन के कथित अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया और कहाकि इस मामले में संसद में चर्चा होनी चाहिए और देश को सही जानकारी मिलनी चाहिए।