
सहारनपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) को लखीमपुर खीरी Lakhimpur khiri जाते हुए गिरफ्तार किए जाने के विरोध में आज जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में समस्त कांग्रेसजन रेलवे स्टेशन के सामने एकत्रित हुए और वहां से जुलूस के रूप में जैसे ही कलेक्ट्रेट के लिए चलने लगे तो जोरदार नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी दी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विजय शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती उमा भूषण, एआईसीसी सदस्यगण जावेद साबरी, अशोक सैनी, प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्षगण मनीष त्यागी, चंद्रजीत सिंह निक्कू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष अरोड़ा, अरुण चौधरी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिन शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेसजनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पुलिस वाहनों से उन्हें पुलिस लाइन लाया गया। इससे पहले आज सुबह 215 कांग्रेसियों का एक दल जब प्रदेश प्रवक्ता शशी वालिया के आवास से रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुआ, तो उन्हें रास्ते में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया और मौके से शशी वालिया के साथ सेवादल अध्यक्ष इमरान कुरैशी, पंचायती राज जिला अध्यक्ष संजय वालिया, अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष अरविंद पालीवाल,इकराम खान आदि कुछ लोगों को गाड़ी में बैठाकर पुलिस लाइन लाया गया, जबकि शेष बचे कार्यकर्ताओं में से कुछ नारेबाजी करते हुए अपने वाहनों पर पुलिस लाइन पहुंचे I पुलिस लाइन पहुंचने पर सभी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी की तुरंत रिहाई किए जाने और उन्हें लखीमपुर खीरी किसानों के पीड़ित परिवारों से मिलने जाने देने की मांग की।
पुलिस लाइन में हिरासत के दौरान आयोजित धरने को प्रदेश प्रवक्ता शशि वालिया प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विजय शर्मा एआईसीसी सदस्यगण जावेद साबरी अशोक सैनी वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री उमा भूषण जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी जिला कोषाध्यक्ष हरिओम मिश्रा पार्षद सरदार चरणजीत सिंह निक्कू वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष अरोड़ा अरुण चौधरी आदि ने संबोधित किया।
हिरासत में लिए गए सैकड़ों कांग्रेसजनों में मुख्य रूप से प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला सचिव राकेश मोगा, अब्दुल कादिर त्यागी, वीरसेन उपाध्याय, पवन कुमार, सतीश शर्मा, इसरार मलिक, सचिन वर्मा, गुलफाम मलिक, रेहान अहमद, बलराम सिंह, सतपाल बर्मन, विपिन राणा, शिव कुमार राणा, चेतन लाल, सूर्यकांत कौशिक, नसीम खान, शेख अर्श, राहुल वशिष्ठ, सादाब चौधरी, जासिम, रिजवान, रणवीर सिंह, आशिक अली, अशफाक, सादिक तोमर, वाजिद, गौरव वर्मा, पंकज वर्मा, राजीव बत्रा, सुनील, संचित, जमाल अहमद, अभिषेक सैनी, राजेंद्र कुमार, छत्रपाल सैनी, बॉबी सैनी, शुभम कुमार, कयूम मिस्त्री, मोहम्मद अबरार मिर्जा, खालिद, दिलावर, निसार खान, चौधरी हाशिम, प्रीतम सैनी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।