
32 साल की एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे की मौत से जुड़ी जानकारी उनकी टीम की ओर से दी गई, जिसे उन्होंने पूनम पांडे के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया। पेस्ट में उन्होंने लिखा कि 'आज की सुबह हम सभी के लिए बहुत मुश्किल है। ये बताते हुए हमें दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी पूनम को हमने सर्वाइकल कैंसर के हाथों खो दिया है। हर जिंदा चीज जो उनके कॉन्टैक्ट में आया उन्होंने से पूरा प्यार और दयालुभाव दिया। इस दुखभरी घड़ी में हम प्राइवेसी की रिक्वेस्ट फैंस से करते हैं ताकि हम उन्हें प्यार से याद कर सकें।'