Corona: 25% कारोबारियों ने मेट्रो को लौटाईं दुकानें
Coronavirus Live Updates
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:32 AM
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोविड संक्रमण ने दिल्ली मेट्रो परिसरों में व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वालों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले करीब दो साल में बंदिशों के दौर से परेशान छोटे स्टॉल संचालकों और दुकानदार अपनी प्रॉपर्टी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को लौटा रहे हैं।पहली और दूसरी लहर के दौरान मेट्रो को बंदिशों के कारण टिकट सहित दूसरे मदों में करीब 2000 करोड़ का नुकसान हो चुका है। पिछली बार लॉकडाउन के दौरान मेट्रो सेवाएं बंद होने की वजह से छोटे दुकानदारों के लिए किराये का भुगतान करने में पेश आ रही मुश्किलों से बचने के लिए दुकानें वापस डीएमआरसी को सुपुर्द की जाने लगीं।