Corona Cases Decrease : देश में घटी कोविड संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या।
Corona Cases Update: The number of patients under treatment for corona virus infection in the country decreased to 1,818
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:44 AM
देश में भले ही उपचार करवा रहे कोविड मरीजों की संख्या घट कर (Corona Cases Decrease) 1998 रह गयी हो किन्तु 18 जनवरी को देश में कोरोना के 129 नये मामले देखे गए हैं। उपचार करा रहे मरीजों का प्रतिशत 0.01% रह गया है। पिछले 24 घण्टे में उपचाराधीन कोविड मरीजों की संख्या में 37 व्यक्तियों की कमी आयी है। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक संक्रमितों की संख्या 4,46,81,361 हो चुकी है।
क्या है देश की दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर?
बुधवार सुबह जारी किये गए कोविड आंकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमण की दैनिक दर 0.07% हो गयी है। वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर पर अगर नजर डालें तो यह 0.09% है। संक्रमण से मृत व्यक्तियों की संख्या अब 5,30,728 हो चुकी है। किन्तु मामलों में कमी (Corona Cases Decrease) के साथ साथ अब मृत्यु में भी कमी देखी जा रही है और बुधवार को कोविड संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की सूचना सामने नहीं आयी।
जानिये पिछले वर्ष के चौंका देने वाले आंकड़े
कोविड वैक्सीन के अविष्कार से पहले देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में संक्रमितों की भारी संख्या देखी जा रही थी और मृत होने वाले मरीज भी लाखों में थे। 2020 में अगस्त के महीने में कुछ ही दिनों के अंतराल में यह संख्या 20 लाख से 30 लाख तक पहुँच गयी। इसके बाद सितम्बर माह में कोविड रोगियों का आंकड़ा 40 लाख तक पहुँच चुका था। 2020 से शुरू हुआ बढ़ते हुए आंकड़ों का यह सिलसिला 2022 तक करोड़ों में पहुँच चुका था।
हालांकि वैक्सीन की खुराक लेने के बाद से आंकड़ों में तेज़ी से गिरावट (Corona Cases Decrease) देखी गयी है और लोगों ने अच्छी प्रतिरोधक क्षमता भी विकसित कर ली है जिससे उनके संक्रमित होने की दर में गिरावट आयी है।