Corona Cases : बोधगया में पांच विदेशी कोरोना संक्रमित पाए गए
Corona Cases Update: 94 new cases of Kovid-19 were reported in India in a day
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 06:51 PM
Corona Cases :
गया। बिहार के बोधगया में तीर्थयात्रा पर आए पांच विदेशी नागरिक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से चार थाइलैंड के और एक म्यामां से है।
Corona Cases
गया जिले के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन कुमार सिंह के अनुसार, विदेशियों का यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस सप्ताह के अंत में परीक्षण किया गया था।
सिंह ने कहा कि सप्ताहांत के दौरान कुल 33 विदेशियों का परीक्षण किया गया जिनमें से पांच को संक्रमित पाया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें से चार महिलाएं हैं।
अधिकारी ने कहा कि संक्रमित 35 से 75 वर्ष की आयु के हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी की हालत स्थिर है और वे जिस होटल में ठहरे हैं वहां उन्हें पृथकवास में रखा गया है। अधिकारी ने कहा कि ताजा मामलों के मद्देनजर हवाई अड्डे और गया रेलवे स्टेशन पर परीक्षण तेज कर दिया गया है।
अधिकारी ने बताया, इसके बाद से हवाई अड्डे पर आने वाले हर यात्री की चेकिंग गंभीरता और गहनता से की जा रही है। होटलों को हिदायत दी गयी है उनके यहां जो भी यात्री बाहर से आकर रूक रहे हैं उसकी जानकारी तत्काल विभाग को दें। ताकि उनकी जांच की संक्रमितों की पहचान की जा सके। चीन मेंं जिस तेजी से कोरोना फैला है उसको देखते हुए भारत सरकार पूरी तरह से सतर्क है। इसलिए सभी व संबंधितों विभागों को खास तौर पर सतकर्ता बरतने का निर्देश दिया गया है।