Corona Live Update: भारत में COVID-19 के ताजा मामले बढ़े, दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू
Coronavirus Live Updates Thumbnail Pic
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 09:25 PM
हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Central Ministry of Health) ने बताए आंकड़ों के अनुसार, 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक कोरोना वायरस के ओमाइक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के कुल 1,892 मामले सामने आए है। और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी बताए की, कुल 1,892 मामले में से 766 ठीक हो गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट (Central Health Ministry Report) के मुताबिक, महाराष्ट्र (Maharashtra Omicron Cases) राज्य में सबसे अधिक 568 मामले दर्ज किए गए हैं।
इसके बाद केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली (Delhi Omicron Cases) में 382 मामले दर्ज किये है। दिल्ली के बाद केरल में 185 नए संक्रमित दर्ज किये गए है। उसके बाद राजस्थान में 174, गुजरात में 152 और तमिलनाडु में 121 कोरोना वायरस के ओमाइक्रोन ओरिएंट के मामले दर्ज किये है।
>> यह भी पढ़े-भारत के इन 13 शहरों को 2022 में मिल सकता है 5G नेटवर्क
सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोरोना (Latest Covid19 active numbers) के 37,379 नए मामलों के साथ भारत का कोविड-19 के संक्रमितों का आकड़ा बढ़कर 3,49,60,261 हो गया, जबकि कोविड-19 के सक्रिय मामले (Covid-19 Active cases) बढ़कर 1,71,830 हो गए।
आंकड़ों से पता चलता है कि 124 और लोगों की मौत के साथ मौतों की संख्या बढ़कर 4,82,017 हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में ये भी दर्शाया है की, "सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.49 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय COVID-19 रेकवरी दर 98.13 प्रतिशत दर्ज की गई थी। "
Corona Live Update : कोरोना को रोकने के लिए दिल्ली सरकार लगा सकती है वीकेंड कर्फु
हाल ही में आए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट में, कोरोना का संक्रमण काफी तेजी के साथ बढ़ रहा है। ऐसे में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोखने के लिए राज्य सरकार नए-नए नियमावली तैयार करने में जुटी है।
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने नाईट कर्फु (Night curfew) के साथ साथ अब वीकेंड कर्फु (Delhi imposes weekend curfew) लगाने के बारे में सोच रही थी। आपको बताता दू की, केजरीवाल सरकार ने हाल ही में बच्चो की स्कूल और कॉलेजेस बंद करवाए थे।
अब दिल्ली सरकार ने दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू (weekend curfew) लगाने का फैसला किया गया है। वीकेंड कर्फ्यू इसी हफ्ते से लागू होगा। दिल्ली में इस शुक्रवार रात 10 बजे (Friday night from 10 P.M.) से सोमवार सुबह 5 बजे (Monday 5 A.M.) तक वीकेंड कर्फ्यू लागू रहा रहेगा।
>> यह भी पढ़े- Share Market News:नए साल में शेयर बाजार मचा रहा धमाल, आज बढ़त में खुला सेंसेक्स